Canadian Open: लगातार 14 मैचों से जीत का सिलसिला चला रहे नंबर वन कार्लोस अल्कराज को कैनेडियन ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद वह बेहद निराश दिखे और उन्होंने अपना रैकेट भी फेंक दिया। खास बात यह रही कि क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान हंगामा भी देखने को मिला।
टॉमी पॉल ने अल्कराज को हराया
दरअसल, कनाडाई ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नंबर वन कार्लोस अल्कराज के सामने 14वीं रैंकिंग वाले टॉमी पॉल थे। टॉमी पॉल के लिए यह मैच अपने करियर का यादगार मैच बन गया तो नंबर वन कार्लोस के लिए अपने करियर का सबसे खराब मैच बन गया। क्योंकि इस मुकाबले में टॉमी ने अल्कराज 6-3, 4-6, 6-4 हरा दिया।
अल्कराज ने फेंक दिया अपना रैकेट
इस मैच के बाद अल्कराज गुस्से में दिखे और उन्होंने अपना रैकेट फेंक दिया। खास बात यह है कि इससे पहले उन्हें कभी इतना निराश नहीं देखा था। बता दें कि अल्कराज ने जून के दूसरे हफ्ते में अपने करियर में पहली बार टोरंटो जाने से पहले क्वीन्स और विंबलडन का ताज जीता था। जिसके बाद से वह लगातार 14 मुकाबलों में जीते थे, उन्होंने कोई मुकाबला नहीं हारा था। लेकिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वह अपनी जीत का क्रम बरकरार नहीं रख सके।
वहीं लगातार मैच के तीनों सेटों में अल्कराज को मिली हार से सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने नाराजगी भी जाहिर की। हालांकि टेनिस प्लेयर किर्गियोस ने अल्कराज का समर्थन किया है। उनका कहना है वह भी इंसान है। यह लड़का आने वाले समय में टेनिस का भार अपने कंधों पर उठाएगा। वह बहुत शानदार खिलाड़ी है, हालांकि अपने अनुरूप नहीं खेलने से निराश है।
बता दें कि मैच में अल्कराज ने दूसरे सेट में वापसी की थी। लेकिन आखिरी सेट में उनसे ज्यादा गलतियां हो गई और यह नंबर वन खिलाड़ी वापसी नहीं कर पाया। जिसके चलते यह उसे हार का सामना करना पड़ा।
ये भी देखें: कोच Rahul Dravid की Team India से ‘छुट्टी’! एक ‘अनजाने’ को मिलेगी कमान! अब कैसे जीतेगा हिंदुस्तान ?
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines