BWF Ranking: दुनिया के सातवें नंबर के शटलर बने एचएस प्रणय, पीवी सिंधु को भी फायदा
Edited By Pushpendra Sharma

BWF Ranking hs prannoy
Edited By Pushpendra Sharma

BWF Ranking hs prannoy
नई दिल्ली: भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय मंगलवार को जारी लेटेस्ट वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग हासिल कर सातवें स्थान पर पहुंच गए। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी दो पायदान ऊपर चढ़कर विश्व की नंबर 15 महिला युगल जोड़ी बन गईं।
प्रणय के 17 टूर्नामेंट से 66,147 अंक हैं और वह सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज भारतीय एकल खिलाड़ी बने हुए हैं। इसके बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु हैं, जो एक स्थान के सुधार के साथ महिला एकल में 11वें स्थान पर हैं। पुरुषों के एकल में अन्य भारतीयों में लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत ने क्रमशः 22वां और 23वां स्थान हासिल किया। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी दो पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गए।
शीर्ष 20 में किसी अन्य भारतीय को जगह नहीं मिली है। BWF ने लेटेस्ट रैंकिंग सुदीरमन कप में मलेशिया के हाथों भारतीय मिक्स्ड टीम की हार के बाद जारी की है। भारतीय टीम ग्रुप-सी के पहले मैच में चीनी ताइपे (1-4) से और दूसरे मैच में मलेशिया (5-0) से हारकर सुदीरमन कप से बाहर हो गई। भारत का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: