CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स का आज तीसरा दिन है। इस इवेंट में भारत ने आज दूसरा गोल्ड और ओवरऑल 5वां मेडल जीत लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मुक्केबाज निहकत जरीन महिलाओं के 50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) में हेलेना इस्माइल बगाओ को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। अब निहकत जरीन से भारत को गोल्ड की उम्मीद और बढ़ गई है। विश्व चैंपियन निकहत जरीन मोजाम्बिक की हेलेना इस्माइल बगाओ के खिलाफ शुरू से ही हावी रहीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को पॉइंट्स का कोई मौका नहीं दिया। वह शुरू से अंत तक मुकाबले में हावी रहीं।

विज्ञापन

श्रीहरि की सेमीफाइनल में एंट्री
वहीं दूसरी ओर स्विमिंग से भी अच्छी खबर सामने आई। भारत के श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक- हीट 6 तैराकी में 25.52 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। श्रीहरि ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ