Ind vs Pak T20 Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीम इंडिया की कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह पहली जीत है। इस जीत की होरी स्मृति मंधाना रहीं, उन्होंने 63 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
latest updates
- 5 ओवर के बाद स्कोर 52/0
- चौको-छक्कों में डील कर रही भारतीय ओपनिंग जोड़ी, 4 ओवर के बाद स्कोर 41/0
- भारत ने की तूफानी शुरुआत, 3 ओवर के बाद स्कोर 25/0
- भारतीय ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगी। टीम इंडिया ने दो ओवर में 12 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना ने तूफानी छक्का और एक चोका जड़ा।
https://twitter.com/BCCIWomen/status/1553722862070104069?s=20&t=7VwgKDLaXbTkbs1MwrjsLw
भारत को 100 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान ने मैच के कुल 18 ओवरों में 9 विकेट खोकर 99 रन बनाए हैं। यानी टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन बनाने होंगे।
ऐसी रही गेंदबाजी
भारत की तरफ से स्नेहा राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 2 विकेट झटके। वहीं राधा यावद ने भी 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 18 रन खर्च किए। दीप्ती शर्मा को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटका।
बारिश की वजह से मैच में दोनों तरफ से 18-18 ओवर फेंके जाएंगे।
latest updates
- मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा, पाकिस्तान की आधी टीम आउट, 15 ओवर के बाद 82/5
- पाकिस्तान ने 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। आलिया रियाज और ओमैमा सोहेल क्रीज पर डटी हुई हैं। यह मुकाबला 18-18 ओवर का खेला जा रहा है। बारिश की वजह से नियमित समय से एक घंटे बाद टॉस हुआ, जिससे कुल ओवरों की संख्या में कटौती की गई।
- मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा, पाकिस्तान 14 ओवर के बाद 78/4
- स्नेह राणा ने कराई भारत की वापसी, 1 ओवर में झटके 2 विकेट
- पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, कप्तान बिस्माह 17 रन बनाकर आउट
- पॉवरप्ले के बाद पाकिस्तान ने काउंटर अटैक शुरू किया है। मुनीबा अली आक्रामक रुख अपनाते हुए 31 रन बनाकर नॉटआउट हैं। पाकिस्तान ने 8 ओवर में कुल 49 रन बना लिए हैं।
- 6 ओवर के बाद स्कोर 30/1
- पांच ओवर तक पाकिस्तान टीम ने 26 रन बना लिए हैं। एक विकेट भी खोया है। अभी तक भारतीय गेंदबाजी अच्छी हुई है।
- तीन ओवर के बाद पाकिस्तान ने 12 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बिस्माह मारूफ और मुनीबा अली मौजूद हैं।
- दूसरे ओवर में ही पाकिस्तान को पहला झटका लगा है। मेघना सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होने इरम जावेद को दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शून्य पर आउट कर दिया।
- पहला ओवर रेनुका सिंह ने किया और मेडन निकाला। पाकिस्तानी बल्लेबाजी पहले ओवर में 1 रन भी नहीं निकाल पायीं।
राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला टी20 क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारत और पाकिस्तान मुकाबले की टिकट पहले ही बिक चुकी थी। भारतीय टीम की अगुआई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं।
कौन किस पर भारी?
भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच टी20 में अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई। इस तरह भारत का दबदबा कायम है। वहीं ताजा रैंकिंग्स की बात करें तो भारत अंकतालिका में चौथे, जबकि पाकिस्तान 7वें स्थान पर है।
https://twitter.com/BCCIWomen/status/1553690851796078594?s=20&t=7VwgKDLaXbTkbs1MwrjsLw
ऑस्ट्रेलिया को जोरदार टक्कर दी थी
टीम इंडिया ने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जोरदार टक्कर दी थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर के 52 रन से भारत ने आठ विकेट पर 154 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने एक समय ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट महज 49 रन पर गिरा दिए थे। लेकिन, एश्ले गार्डनर ने नॉटआउट अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत से जीत छीन ली थी।
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन)
इरम जावेद, मुनीबा अली (डब्ल्यू), ओमैमा सोहेल, बिस्माह मारूफ (सी), आलिया रियाज, आयशा नसीम, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन, डायना बेग, अनम अमीन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन)
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हरमनप्रीत कौर (सी), जेमिमा रोड्रिग्स, सब्भिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
227 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
352 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines