BGT 2023: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरु होने से पहले माहौल बन गया है। ऑस्ट्रेलिया इसमें माहिर मानी जाती है। किसी भी बड़े टूर्नामेंट या मैच से पहले माइंड गेम का यूज कंगारू अच्छी तरह से करते हैं। इस खेल में मौजूदी खिलाड़ी के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर भी कूद पड़ते हैं। सीरीज से पहले खूब बयानबाजी करेंगे। उनका मकसद होता है सामने वाली टीम के दिमाग में डाउट क्रिएट करना।
एक तरफ जहां दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। तो दूसरी तरफ दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ी अपना-अपना प्रिडिक्शन कर रहे हैं।
2-0 के अंतर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतेगी भारत-रवि शास्त्री
टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम ने घरेलू सीरीज के लिए अपने सभी क्षेत्र कवर किए हैं और वो पहले ही मुकाबले से मेहमान टीम पर हावी होगी। शास्त्री कहा कि जहां तक सीरीज के नतीजे की बात है तो मेरे ख्याल से भारतीय टीम यह सीरीज 2-0 से अपने नाम करेगी।
2-1 के अंतर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतेगी ऑस्ट्रेलिया-एडम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने बड़ा बयान दिया है। गिलक्रिस्ट का मानना है कि मुकाबला बराबरी का होगा। दोनों टीम बराबरी की हैं। गिलक्रिस्ट ने बताया कि भारतीय गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी तैयार है। पूर्व विकेटकीपन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ये सीरीज 2-1 के अंतर से जीतेगी। इसके साथ ही उस्मान ख्वाजा इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी वहीं पैट कमिंस के नाम सबसे ज्यादा विकेट होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के फेवर में हैं महेला जयवर्धने
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज को लेकर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। जयवर्धने ने सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के जीती की भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को सीरीज में 2-1 से हराएगी। जयवर्धने का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के खिलाफ भारत के बल्लेबाज किस अंदाज में बैटिंग करते हैं यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
और पढ़िए –पाकिस्तान चला उमरान बनने, मैच फिक्सिंग में बैन हो गया ये डोमेस्टिक प्लेयर
ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीतेगी सीरीज- एलन बॉर्डर
एलन बॉर्डर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को इस सीरीज में शिकस्त दे देगी। उनका मानना है कि सीरीज ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीतेगी। एलन बॉर्डर ने स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द सीरीज बनने का सबसे प्रबल दावेदार बताया है। वहीं उनके अनुसार कुलदीप यादव इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकटे लेंगे। लेकिन मैन ऑफ द सीरीज स्टिव स्मिथ होंगे।
ईशा गुहा के अनुसार टीम इंडिया 2-1 से सीरीज जीतेगी वहीं विराट कोहली प्लेयर ऑफ द सीरीज रहेंगे। बता दें कि पहला टेस्ट मैच नागपुर में 9 फरवरी से खेला जाएगा।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का स्कवॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो। शमी, मो। सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines