नई दिल्ली: लॉर्ड्स में खेले गए एशेज सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। इस जीत से कंगारुओं ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन की संघर्षपूर्ण शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। लॉर्ड्स टेस्ट में भले ही इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बेन स्टोक्स की तूफानी पारी लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। बेन स्टोक्स की शानदार शतकीय पारी पर विराट कोहली ने रिएक्शन दिया है।
और पढ़िए – लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स से भिड़े MCC मेंबर्स, तीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
विराट ने की स्टोक्स की तारीफ
विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैंने मजाक में बेन स्टोक्स को मेरे खिलाफ खेला सबसे कंपटीटिव प्लेयर नहीं कहा था। स्टोक्स ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया।’
बेन स्टोक्स ने मैच की दूसरी पारी में 214 गेंदों पर 155 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 9 छक्के जड़े। बाकी के खिलाड़ियों से उन्हें साथ नहीं मिला। स्टोक्स के आउट होने के बाद इंग्लैंड के बाकी के बल्लेबाज 25 रन के अंदर आउट हो गए। इस तरह से इंग्लैंड़ ये मैच 43 रनों से हार गया।
और पढ़िए – नाथन लायन एशेज से बाहर, कप्तान पैट कमिंस ने किया कंफर्म
371 रन का था टारगेट
रविवार को मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड को 257 रनों की जरूरत थी, जबकि कंगारुओं को 6 विकेट गिराने थे। लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आखिरी पारी में जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया था। जवाब में इंग्लिश टीम 327 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 155 रन बनाए। इसके अलावा ओपनर बेन डकैट ने 83 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 3-3 विकेट झटके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
77 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
313 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
335 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
372 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
384 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
403 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
403 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
410 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
421 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines