नई दिल्ली: युवा खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए बीसीसीआई ने बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में लगभग तीन सप्ताह के कैंप के लिए 20 संभावित ऑलराउंडरों को बुलाया है। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को भी अगस्त से शुरू होने वाले शिविर के लिए बुलाया गया है। अर्जुन गोवा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था।
इमर्जिंग एशिया कप से पहले तराशने पर विचार
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत में एक इमर्जिंग एशिया कप (अंडर-23) भी है और बीसीसीआई संभावित युवाओं की तलाश कर रहा है। ऑलराउंडर्स कैंप एनसीए के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का विचार है। इसके जरिए सभी प्रारूपों में मल्टी स्किल्ड प्लेयर्स तैयार करना उद्देश्य है। शिव सुंदर दास की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ राष्ट्रीय चयन समिति ने प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया है।
चेतन सकारिया शामिल
सूत्र ने कहा- शिविर के लिए बुलाया गया हर कोई शुद्ध ऑलराउंडर नहीं है। कुछ बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और कुछ विपरीत। उल्लेखनीय नामों में सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज चेतन सकारिया शामिल हैं, जो पहले ही 2021 में भारत के लिए खेल चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में भी खेलते हैं।
अभिषेक शर्मा, मोहित रेडकर, मानव सुथार ने बनाई जगह
पंजाब के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह बाएं हाथ से कसी हुई स्पिन गेंदबाजी करते हैं। तेंदुलकर के अलावा गोवा के ऑफ स्पिनर हरफनमौला मोहित रेडकर को भी बुलावा भेजा गया है। राजस्थान के मानव सुथार ने भी इस सूची में जगह बनाई है। दिल्ली से भेजे गए दो खिलाड़ी तेज गेंदबाज हर्षित राणा और मीडियम तेज गेंदबाज दिविज मेहरा हैं, दोनों ही अच्छे बल्लेबाज हैं।
चार आईपीएल मैच खेल चुके हैं अर्जुन तेंदुलकर
हर्षित को WTC फाइनल के लिए सीनियर भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया गया था। उनका वीजा और यात्रा दस्तावेज तैयार किए गए थे, लेकिन बाद में आंध्र के यारा पृथ्वीराज को भेजा गया, लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ता उनकी क्षमता पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। तेंदुलकर ने चार आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने तीन विकेट निकाले हैं। सूत्र ने कहा- अर्जुन के पास पहले से ही रणजी ट्रॉफी शतक है। एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है, जो 130 किमी प्रति घंटे के शुरुआती और मध्य के बीच गेंदबाजी करता है। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करता है और विविधता लाता है। यह केवल संख्या के बारे में नहीं बल्कि क्षमता के बारे में भी है। वह 23 साल का है और उसके पास विकास करने का समय है। वरिष्ठ चयन समिति को ऐसा लगता है। जूनियन तेंदुलकर को एनसीए कैंप के लिए कॉल-अप मिला है जिसकी पुष्टि गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने भी की थी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines