Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs BAN 2nd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज ढाका के मीरपुर रोड स्थित शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया वहीं पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। टीम ने 24 ओवर में ही 6 विकेट झटक लिए। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने भी दमदार गेंदबाजी की और एक खतरनाक विकेट झटका।
टॉस जीतकर पहले बेटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत में ही विकेट गंवाना शुरू कर दिए। जिसके बाद 69 रनों पर ही आधी टीम ऑलआउट हो गई। वहीं पारी के 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए वाशिंगटन सुंदर ने आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर मुश्फिकर रहीम को आउट किया। वहीं इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर Afif Hossain का विकेट झटका।
ओवर की छठी गेंद बेहद ही दमदार थी। इस गेंद ने टप्पा पड़ते ही अपना कांटा बदल लिया जिसे आफिफ होसैन पड़ नहीं पाए और गेंद सीधे स्टंप में घुस गई। इस गेंद को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
Washington Sundar 🥵😱 #INDvsBAN pic.twitter.com/qKtYNGfwFY
— THE RO-HIT MAN (@nigam_dwivedi) December 7, 2022
और पढ़िए –IND vs BAN: उमरान मलिक ने Mahmudullah को फंसाया…KL राहुल ने पकड़ा कमाल का कैच…देखें
भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ चुकी है। आज भारत हर हाल में मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। ढाका के मीरपुर रोड स्थित शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर रहा है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।