Japan open 2022: किदांबी श्रीकांत जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे, लक्ष्य-साइना नेहवाल हारीं

Kidambi Srikanth wins in Japan Open 2022

Kidambi Srikanth wins in Japan Open 2022

नई दिल्ली। जापान ओपन सुपर 750 सीरीज में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कमाल किया है। वह अब दूसरे दौरे में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी ली जी जिया को हराते हुए चौंका दिया है। मुकाबले में भारतीय स्टार ने मलेशियाई खिलाड़ी ली जी जिया को 37 मिनट में सीधे गेम में 22-20, 23-21 से परास्त कर दिया। यह श्रीकांत की जिया पर चार मुकाबलों में पहली जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइना नेहवाल को मिली हार

ली जी जिया को हराकर श्रीकांत अब ओपन सुपर 750 के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। वहीं अनुभवी साइना नेहवाल और कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट लक्ष्य सेन पहले ही दौरे हारकर बाहर हो गए। विमेन सिंगल्स के भारतीय शटलर साइना नेहवाल को मेजबान देश की अकाने यामागुची ने 21-9, 21-17 से हरा दिया।

विज्ञापन

लक्ष्य सेन हारे

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीतने वाले लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें वर्ल्ड नंबर-21 केंटा निशिमोतो ने 21-18, 14-21, 13-21 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे छह मिनट तक चला। लक्ष्य इस जापानी खिलाड़ी से पहली बार हारे हैं। दोनों दो बार आमने-सामने हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ