हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भुवी के बाउंसर से हिले बाबर आजम, अभी भी दिमाग में उस गेंद का खौफ, वीडियो दे रहा है गवाही

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को हराया। रोमंचक मैच में टीम इंडिया ने पाक टीम को 5 विकेट से धो डाला। इस हार के बाद पाक कप्तान बाबार आजम हिल गए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ वे सिर्फ 9 रन पर आउट हो गए थे। उनका शिकार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने किया। भुवी के बाउंसर ने बाबर को पवेलियन लौटा दिया। इस गेंद पर आउट होने के बाद बाबर आजम इतने खौफ में हैं कि शॉर्ट गेंदों के खिलाफ बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

अभी पढ़ें – India vs Hong Kong: रोहित के साथ ओपन करेगा ये धाकड़ बल्लेबाज! kl Rahul को दिया जाएगा आराम ?

दुबई से बाबर आजम का एक वीडियो वायरल

विज्ञापन

दुबई से बाबर आजम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे शॉर्ट गेंद पर नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं। पाकिस्तान की बल्लेबाजी बाबर आजम के आस-पास ही चलती है। भारत ने बाबर को उछाल वाली पिच पर बाउंसर से फंसा लिया। पाकिस्तान को अब शुक्रवार को हॉन्ग कॉन्ग से भिड़ना है। सुपर 4 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इस मैच को जीतना ही होगा। अगर इस मैच में उलटफेर हो गया तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाएगा।

हालांकि पाकिस्तान को जीत मिली तो एशिया कप में एक बार फिर पाकिस्तान और भारत आमने-सामने होंगे। सुपर 4 राउंड में रविवार को भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs HKG: आज टीम इंडिया को बाबर से रहना होगा सावधान, मैच पलटने में है माहिर, जड़ चुका है शतक

 

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही थी। कोई भी बल्लेबाज टच में नहीं दिखा। ऐसे में अगले मैच में अपनी तैयारी पुख्ता करने की जरूरत है। बाबर आजम शायद जानते होंगे कि उनके खिलाफ टीम इंडिया एक बार फिर बाउंसर्स की बौछार करेगी। सिर्फ उनके ही नहीं बल्कि पूरे बैटिंग ऑर्डर पर शॉर्ट बॉल से हमला होगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

(golfland.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola