Australian Open Badminton 2023: शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु इस सीजन में सात अलग-अलग टूर इवेंट के पहले दौर में हार गई थीं। महिला एकल के दूसरे दौर में उन्होंने हमवतन आकर्षी कश्यप को 29 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-10 से हरा दिया। सिंधु मलेशिया के मुहम्मद हाफिज हाशिम के रूप में नए निजी कोच के तहत खेल रही हैं। डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका की बेइवेन झांग से भिड़ेंगी।
प्रियांशु राजावत का शानदार प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर मेंस सिंगल्स में श्रीकांत ने चीनी ताइपे के ली यांग सु को 21-10 21-17 से हराया। वहीं छठी वरीयता प्राप्त प्रणय को चीनी ताइपे के यू जेन ची को 21-19 21-19 21-13 से शिकस्त दी। जेन ची को हराने के लिए प्रणय को 1 घंटे 14 मिनट तक संघर्ष करना पड़ा। उभरते भारतीय शटलर प्रियांशु राजावत ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने चीनी ताइपे के त्ज़ु वेई वांग को 59 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-8, 13-21, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मिथुन मंजूनाथ को मिली शिकस्त
हालांकि मिथुन मंजूनाथ को बड़ा झटका लगा। मंजूनाथ ने शुरुआती दौर में चौथी वरीयता प्राप्त और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी सिंगापुर के कीन यू लोह को हराया था, वह मलेशिया के जी जिया ली के खिलाफ 13-21, 21-12, 19-21 से हार गए। महिला युगल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की भारतीय जोड़ी भी दूसरे दौर में जापान की चौथी वरीयता प्राप्त मायू मात्सुमोतो और वकाना नागहारा से 10-21, 20-22 से हारकर बाहर हो गई। यह टूर्नामेंट कोपेनहेगन, डेनमार्क में विश्व चैंपियनशिप से पहले आखिरी आयोजन है। BWF वर्ल्ड टूर को छह स्तरों में विभाजित किया गया है। इसमें वर्ल्ड टूर फाइनल, चार सुपर 1000, छह सुपर 750, सात सुपर 500, 11 सुपर 300 और बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 शामिल है। क्वार्टरफाइनल 4 अगस्त को होंगे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines