हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs WI: मार्नस लैबुशेन का महा रिकॉर्ड, 50 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए कर दिया धमाल

विज्ञापन

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में मार्नस लैबुशेन ने कमाल कर दिया है। उनके बल्ले से रनों की बारिश हुई है। पहली पारी में दोहरा शतक इसके बाद दूसरी पारी में शतक जड़कर मार्नस लैबुशेन ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। लैबुशेन ने 110 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्‍कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। यह उनके करियर का 9वां शतक है। मैच की पहली पारी में लैबुशेन ने दोहरा शतक लगाया था।

ENG vs PAK: 3 छक्कों और 13 चौकों की बदौलत Abdullah Shafique ने जड़ा शतक, अंग्रेजों को जमकर कूटा, देखें वीडियो

मार्नस लैबुशेन का महा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले वो तीसरे बैटर बन गए हैं। इसके पहले Doug Walters और ग्रैग चैपल ने ये कारनामा किया था। अब इस लिस्ट में मार्नस लैबुशेन भी शामिल हो गए हैं। भारत के सुनील गावस्कर, वेस्‍टइंडीज के लॉरेंस रोवे और ब्रायन लारा, इंग्‍लैंड के ग्राहम गूच और श्रीलंका के कुमार संगकारा कर एक टेस्ट मैच में दोहरा शतक के साथ शतक लगा चुके हैं। लैबुशेन ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पर्थ टेस्‍ट की पहली पारी में 350 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और एक छक्के की मदद से 204 रन बनाए थे। दूसरी इनिंग में भी उन्होंने नाबाद 104 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी चोट के चलते सीरीज से बाहर, इस तूफानी गेंदबाज को मिली टीम में जगह

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी चार विकेट खोकर 598 रनों पर घोषित की थी। लबुशैन के अलावा स्टीव स्मिथ 200 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ट्रेविस हेड ने 99 बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 65 रन का योदगान दिया। जवाब में वेस्‍टइंडीज की पूरी टीम को 283 रनों पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बनाया। मैच के चौथे दिन लंच तक 2 विकेट पर 182 रन बना पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 498 रनों का टारगेट मिला है।

और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola