AUS vs SA: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 के पार हो गई है। उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक लगाया है। पारी की शुरुआत करने आए ख्वाजा ने मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया है। ख्वाजा आज सुबह से ही लय में दिख रहे हैं।
उस्मान ख्वाजा ने दिखाए डांस मूव
अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाने के बाद ख्वाजा काफी खुश नजर आए। सेंचुरी पूरी होते ही बल्ला उठाया और मैदान पर एक स्पेशल डांस मूव किया। उनके डांस मूव स्टेडियम में मौजूद सभी के चहरे पर हंसी ला दी। इस मैच में स्टीव स्मिथ ने भी शानदार शतक लगा दिया यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक है।
ख्वाजा 4,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 27वें बल्लेबाज बने थे। 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले ख्वाजा का टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 47 से अधिक का है। यह मौजूदा सीरीज में ख्वाजा का पहला शतक है। सीरीज के पहले टेस्ट में उनके स्कोर 11 और 2 रहे थे। इसके बाद मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट की अपनी पहली पारी में उन्होंने 1 रन बनाया था।
स्टीव स्मिथ का शानदार शतक
स्टीव स्मिथ ने भी शानदार शतक लगा दिया यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक है। उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर स्मिथ ने बड़ी साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर टी तक 400 के करीब पहुंच गया है। उस्मान ख्वाजा अभी भी 172 रनों पर नबाद हैं। जबकि स्मिथ 104 रन बनाकर आउट हो गए।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines