AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में स्टीव स्मिथ ने बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। सिडनी में स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक जड़ दिया है। इसके साथ वो डॉन ब्रैडमैन के 29 शतकों को पार कर लिया। ब्रैडमैन के टेस्ट में 29 शतक थे।
ब्रैडमैन से आगे निकले स्मिथ
स्टीव स्मिथ से आगे ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक लगाने वालों की लिस्ट में अब दो बैटर ही आगे हैं। रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ उनसे आगे हैं। टेस्ट शतक की बात करें तो स्मिथ के 30 टेस्ट शतक हो गए हैं। रिकी पोंटिंग के 41 शतक हैं। स्टीव वॉ के नाम 32 टेस्ट शतक हैं। बता दें की टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन के कुल 51 टेस्ट शतक हैं।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 के पार हो गई है। उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक लगाया है। पारी की शुरुवात करने आए ख्वाजा ने मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक लगाया है। ख्वाजा आज सुबह से ही लय में दिख रहे हैं।
हेडन के रिकॉर्ड को तोड़ा
अपने 93 टेस्ट में स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांचवे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह मैथ्यू हेडन से आगे निकल गए हैं। हेडन ने अपने टेस्ट करियर में 103 मैच में 50.73 की औसत और 30 शतकों के मदद से 8,625 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया में स्मिथ से ज्यादा टेस्ट रन सिर्फ रिकी पोंटिंग (13,378), एलन बॉर्डर (11,174), स्टीव वॉ (10,927) और माइकल क्लार्क (8,643) ने बनाए हैं।
स्टीव स्मिथ इस शतक के साथ सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके आगे विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और जो रूट हैं।
विराट कोहली – 72
डेविड वार्नर – 45
जो रूट – 44
स्टीव स्मिथ – 42
रोहित शर्मा – 41
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines