हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs ENG: भारत के खिलाफ बना था हीरो, इंग्लैंड ने बना दिया 'जीरो', फिंच बोले- अब उसे ओपनिंग नहीं भेजूंगा..

विज्ञापन
AUS vs ENG Aaron Finch

AUS vs ENG: तीन मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड (England) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 8 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस हार के बाद कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि ‘मैं फिर से ओपनर के तौर पर खेलने वाला हूं। प्रयोग के तौर पर कैमरन ग्रीन को खिलाया गया था।’

अभी पढ़ें – Pro Kabaddi 2022: यू मुंबा ने यूपी योद्धा 30-23 से हराया, नहीं चले बेस्ट रेडर प्रदीप नरवाल

हार निराश करने वाली है- फिंच

एरोन फिंच ने आगे कहा कि अच्छी पिच पर नाथन एलिस शानदार थे। उन्होंने पावरप्ले में दो अच्छे ओवर डाले। जब इंग्लैंड की टीम मजबूत हो रही थी तो एलिस ने डेथ में भी एक अच्छा ओवर डाला। एक समय लग रहा था कि हम जीत रहे हैं, हार निराश करने वाली है। चीजें हमारे पक्ष में नहीं गई।

विज्ञापन

आपको बता दें कि पहले टी 20 में इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था।जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। हालांकि इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।

महज 1 रन बनाकर आउट हुए कैमरून ग्रीन

209 रनों के जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पीछा बेहतरीन तरीके से किया। डेविड वॉर्नर ने 71 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि उनका प्रयास भी जीत नहीं दिला पाया और कंगारू टीम 9 विकेट पर 200 रनों का स्कोर ही हासिल कर पाई। इस मैच में कैमरून ग्रीन पारी की शुरुआत करने उतरे और महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच निर्णायक मैच आज, यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी

कैमरून ग्रीन ने हाल ही में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। पहले ही टी20 मुकाबले में उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर तूफानी पारी खेली थी। भारत के खिलाफ 30 गेंदों पर 61 रन ठोक दिए थे। ग्रीन की इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वह मुकबला 4 विकेट से अपने नाम किया था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola