Asian Para Games 2023: एशियन पैरा गेम्स के पांचवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। पांचवें दिन की शुरुआत भारत ने गोल्ड मेडल जीत के साथ की। बता दें, तीरंदाज शीतल देवी ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर सयाहिदा को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
भारत के लिए ये 19वां गोल्ड मेडल है। इसके अलावा पांचवें दिन का दूसरा गोल्ड मेडल रमन शर्मा ने भारत की झोली में डाला है। रमन शर्मा ने पुरुषों की 1500 मीटर टी-38 में 4:20.80 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई पैरा गेम्स और एशियाई रिकॉर्ड बनाया है। बैडमिंटन में सुहास यतिराज ने पुरुष एकल एसएल-4 वर्ग में बैडमिंटन में तीसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मलेशिया के मोहम्मद अमीन के खिलाफ 2-1 के हराया।
रजत और कांस्य पदक भी भारत की झोली में
एशियन पैरा गेम्स 2023 के पांचवें दिन गोल्ड मेडल के अलावा भारत की झोली में रजत और कांस्य पदक भी आए। बात दें, पुरुषों की भाला फेंक एफ-54 स्पर्धा में प्रदीप कुमार ने 25.94 मीटर के साथ रजत और अभिषेक चमोली ने 25.04 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: हार्दिक पांड्या की रिकवरी को लेकर ताजा अपडेट आया सामने, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
पुरुष एकल एसएल3 बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रमोद भगत ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके अलावा पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड में राकेश कुमार ईरान के अलीसीना मनशैज़ादेह से हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
चौथे दिन तक मेडल की संख्या थी 82
गुरुवार 26 अक्टूबर को भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया और एशियाई खेलों में भारत द्वारा सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। चौथे दिन तक भारत ने कुल 82 पदक अपने नाम कर लिए थे। इससे पहले कभी भारत ने एशियाई खेलों में इतने पदक नहीं जीते थे। आखिरी बार भारत ने साल 2018 के इंडोनेशिया के एशियाई खेलों में कुल 72 पदक जीते थे। अब भारत एशियन पैरा गेम्स में 100 पदक जीतने की और अपने कदम बढ़ा रहा है। चौथे दिन भारत ने 18 स्वर्ण, 23 रजत और 41 कांस्य पदक जीते थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines