Sutirtha-Ayhika wins bronze medal in Table Tennis: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत के नाम एक और सफलता लगी है। सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की भारतीय जोड़ी ने टेबल टेनिस में डबल्स इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया है। वे एशियन गेम्स के डबल्स इवेंट में भारत के लिए मेडल जीतने वाली पहली महिला जोड़ी बन गई है।
सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की भारतीय जोड़ी सोमवार को हांग्जो में चल रहे एशियाई खेलों में महिला युगल टेबल टेनिस सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया गणराज्य की चा सुयोंग और पाक सुगयोंग के खिलाफ उतरी थी। हालांकि दोनों को रोमांचक मैच में हार मिली लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।
रोमांचक रहा मैच
सुतिर्था और अयहिका ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए पहला गेम 11-7 से जीत लिया, लेकिन उत्तर कोरियाई जोड़ी ने कड़ा संघर्ष करते हुए दमकार वापसी की। इस प्रकार 6 सेट पूरे होने तक दोनों ही टीमों के पास 3-3 प्वाइंट थे। हालांकि निर्णायक सेट में भारतीय जोड़ी 11-2 से पिछड़ गई और उसे हार का सामना करना पड़ा।
क्वार्टर फाइनल में चीन को दी थी मात
सेमीफाइनल की राह में, भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीन की मेंग चेन और यिडी वांग को हराकर अपने देश के लिए पदक पक्का किया।इस जोड़ी ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में आगे बढ़ने के लिए चार गेम की प्रतियोगिता 11-5, 11-5, 5-11 और 11-9 से जीती। चीन की जोड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines