Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत की धूम मच रही है. आज एक और गोल्ड भारत ने अपने नाम कर लिया है। महिला तीरंदाजी ने कमाल का खेल दिखाते हुए, गोल्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ एशियन्स गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 82 हो गई है। ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने तीरंदाजी में ताइवान को 230-228 से हरा दिया है। इस 1 गोल्ड के साथ ही भारत ने 19 गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय तिकड़ी ने कमाल का खेल दिखाते हुए पहले हाफ से ही अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा। हालांकि बीच में मुकाबला फंसा था, पर भारतीय महिलाओं ने आखिर तक अपनी उम्मीद को नहीं छोड़ा था।
ऐसा रहा मुकाबला
चौथे राउंड में स्कोर 171-171 पर आ गया था। लेकिन इसके बाद ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने कमाल के 3 बड़े शॉट्स निकाले और गोल्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल की। पहले राउंड में भारत ने अच्छी शुरुआच की थी, हालांकि दूसरे राउंड में ताइवान ने वापसी की। लेकिन इसके बाद ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर के शॉट्स का तोड़ ताइवान के पास नहीं था।
पीवी सिंधू हुईं बाहर
लेकिन इसी बीच एक खबर ये है कि भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गईं हैं। चीन की ही बिंगजियाओ से 16-21, 12-21 से सिंधू को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में सिंधू ने बिंगजियाओ को हराकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। लेकिन अब बिंगजियाओ ने पीवी सिंधू को हराकर बदला ले लिया है। बिंगजियाओ ने पहले ही राउंड से कमाल का खेल दिखाया। सिंधू अपने शॉट्स के लिए जूझती हुईं दिखाईं दी थीं। लग रहा था कि आउट ऑफ टच हैं। 8-9 स्कोर पर सिंधू ने वापसी तो की पर 12-8 से पिछड़ गईं.
(Provigil)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines