Asian Games 2023, Golden Hattrick: भारतीय दल का चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में जलवा जारी है। 5 अक्टूबर गुरुवार के दिन भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरा गोल्ड मेडल जीतते हुए दिन की हैट्रिक पूरी कर ली। इतना ही नहीं तीरंदाजी यानी आर्चरी में भी देश के नाम दूसरा गोल्ड आया। गुरुवार को शुरुआत में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने गोल्ड जीता था। इसके बाद स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड आया। अब पुरुष कंपाउंड टीम ने भी गोल्ड मेडल जीतकर यह हैट्रिक पूरी कर ली है।
इसी के साथ भारत के कुल गोल्ड मेडल्स की संख्या 20 तक पहुंच गई है। साथ ही कुल मेडल की बात करें तो यह संख्या अब 83 तक पहुंच गई है। भारत ने इन खेलों में अभी तक 20 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। इससे पहले बुधवार का दिन भारत के लिए एक बार फिर से एथलेटिक्स की दुनिया में यादगार रहा। जेवलिन में गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत ने जीते। वहीं ट्रैक इवेंट में हरमिलन बैंस, पारुल चौधरी और अविनाश साबले का जलवा देखने को मिला।
क्या रहा मैच का हाल?
अगर इस मैच की बात करें तो ओजस, अभिषेक और प्रथमेस की पुरुष टीम ने कंपाउंड इवेंट में कोरिया को 235-230 से हराया। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। एंड 2 तक स्कोर 116-114 था लेकिन एक अच्छी चीज थी कि भारत ने बढ़त को बरकरार रखा था। इसका फायदा अंत में मिला। भले ही कम अंतर से जीत मिली, लेकिन भारत ने गोल्ड मेडल कब्जा लिया। 20वें गोल्ड के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर बरकरार है।
इससे पहले तीरंदाजी में भारत की महिला टीम ने ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने तीरंदाजी में ताइवान को 230-228 से हरा दिया था। भारतीय तिकड़ी ने कमाल का खेल दिखाते हुए पहले हाफ से ही अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा था। हालांकि बीच में मुकाबला फंसा था, पर भारतीय महिलाओं ने आखिर तक अपनी उम्मीद को नहीं छोड़ा था।
यह भी पढ़ें:-
Asian Games: भारत को मिला तीरंदाजी में सोना, महिलाओं ने किया कमाल, पदकों की संख्या हुई 82
World Cup 2023: रिजर्व डे पर नहीं हुआ मैच, तो कैसे निकलेगा रिजल्ट? सुपर ओवर के लिए भी हैं खास नियम
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines