---विज्ञापन---

Asian Games 2023: भारत ने तोड़े 72 साल के सभी कीर्तिमान, रिकॉर्ड गोल्ड से रच दिया इतिहास

Asian Games 2023, India Medal tally: भारतीय दल ने चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियाई खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। भारत ने इन खेलों में अपने 72 साल के सभी कीर्तिमान तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। एशियाई खेल पहली बार 1951 में हुए थे और तब से अब तक यह भारत […]

---विज्ञापन---

Asian Games 2023, India Medal tally: भारतीय दल ने चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियाई खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। भारत ने इन खेलों में अपने 72 साल के सभी कीर्तिमान तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। एशियाई खेल पहली बार 1951 में हुए थे और तब से अब तक यह भारत का बेस्ट प्रदर्शन है। इतना ही नहीं भारत ने इस बार रिकॉर्ड गोल्ड मेडल भी जीते हैं। इन खेलों में अभी भी तीन दिन बाकी हैं और भारत ने कुल 86 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इस बार लगातार 100 पार की मुहिम भी सोशल मीडिया पर चलाई जा रही थी। अब देखना होगा कि क्या यह आंकड़ा 100 पार जा पाता है।

भारत ने जीते रिकॉर्ड मेडल

इन खेलों में भारत ने सिर्फ गोल्ड ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड मेडल भी जीते हैं। इससे पहले भारत ने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में 16 गोल्ड समेत कुल 70 मेडल जीते थे। उन खेलों में भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर रहा था। वो भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। लेकिन इस बार भारत ने अभी से ही 86 मेडल जीत लिए हैं जिसमें 21 गोल्ड मेडल शामिल हैं। भारत लगातार मेडल टैली में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

---विज्ञापन---

क्या है मेडल टैली का हाल?

अगर मेडल टैली की बात करें तो भारत ने इस बार अभी तक कुल 86 मेडल जीते हैं। जिसमें 21 गोल्ड, 32 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत मौजूदा समय में भी चौथे स्थान पर है। जबकि टॉप पर लगातार मेजबान चीन बना हुआ है। चीन ने अभी तक ही कुल 333 मेडल जीत लिए हैं जिसमें 179 गोल्ड, 99 सिल्वर और 55 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके अलावा जापान 44 गोल्ड, 55 सिल्वर और 60 ब्रॉन्ज समेत 158 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर है। तो साउथ कोरिया ने 33 गोल्ड समेत 157 मेडल जीते हैं और तीसरे स्थान पर है।

---विज्ञापन---

एथलेटिक्स और शूटिंग में भारत का कमाल

इस बार भारत ने सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स और शूटिंग में जीते हैं। भारत के ट्रैक एंड फील्ड वाले खिलाड़ियों का इन खेलों में जलवा रहा है। एथलेटिक्स में भारत ने अभी तक कुल 29 मेडल जीते हैं जिसमें 6 गोल्ड, 14 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं शूटिंग में भारत ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत 22 मेडल जीते हैं। 5 अक्टूबर को भारत ने तीन गोल्ड समेत पांच मेडल जीते। अब शुक्रवार को अन्य भारतीय एथलीटों पर नजरें होंगी।

यह भी पढ़ें:-

---विज्ञापन---

विश्व कप 2023 के पहले मैच में बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI के 52 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Asian Games 2023: भारत-बांग्लादेश के बीच क्रिकेट का सेमीफाइनल कल, यहां पढ़ें अपडेट्स, कहां देख सकते हैं Live

First published on: Oct 05, 2023 10:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola