हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने लगाई मेडल की झड़ी, ज्योती के बाद ओजस ने भी जीता गोल्ड

विज्ञापन

Ojas Deotale wins gold in Archery: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय तीरंदाजों का शानदा प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार की सुबह ज्योती (Jyothi Surekha Vennam) ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी में देश को गोल्ड दिलाया वहीं बाद में पुरुषों में ओजस देवताले (Ojas Deotale) ने भी कमाल किया है। उन्होंने अपने ही साथी अभिषेक को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं अभिषेक वर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं हैं उन्होंने मैच में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। इन दोनों के खास प्रदर्शन के चलते भारत का मेडल का आंकड़ा 99 पर पहुंच गया है।

भारत का तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन

बता दें कि तीरंदाजी में भारतीय टीम का प्रदर्शन इस साल लाजवाब रहा है। टीम ने संयुक्त रुप से इवेंट में तो गोल्ड जीता ही है साथ ही सिंगल इवेंट में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। शनिवार को जहां महिलाओं की तरफ से ज्योति ने गोल्ड जीता वहीं इसी इवेंट में अदिति ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसके चलते भारत का गोल्ड मेडल का आंकड़ा 24 पर पहुंच गया है।

गोल्ड के लिए उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम

बता दें कि शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान से भिड़ने वाली है। इसमें भारतीय पुरुष टीम को एशियन गेम्स 2023 में अपना पहला गोल्ड जीतने की उम्मीद होगी। मैच की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola