Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी एक के बाद एक मेडल अपने नाम करते जा रहे हैं। इस कड़ी में भारत के नाम एक और सिल्वर मेडल हो गया है। एथलीट पारुल चौधरी ने सोमवार को चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीत लिया है। वहीं भारत की एथलीट प्रीति ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक भी अपने नाम कर लिया है। पारुल 9:27.63 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।
भारत ने रचा इतिहास
बता दें कि इस जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। एशियाई खेलों में पहली बार महिलाओं की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में भारत ने एक साथ दो पदक अपने नाम किया है। एशियाड के चार संस्करणों में भारत पांच पदक अपने नाम कर चुका है। सबसे पहली बार 2010 एशियाड में सुधा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में ललिता बाबर ने कांस्य पदक जीता था। फिर 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में सुधा सिंह ने रजत पदक को भारत की झोली में डाला था। इसके बाद अब 2023 हांगझोऊ एशियाई खेलों में पारुल और प्रीति ने दो पदक जीत लिए हैं। यह पहली बार हुआ है, जब भारत ने 2-2 पदक जीते हैं।
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया, 12-0 से जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
इससे पहले भी कमाल कर चुका है पारुल
पारुल इससे पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने हाल ही में बुडापेस्ट में खेले गए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि वह दौड़ में 11वें स्थान पर रही थीं, लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 9:15.31 के समय के साथ अपनी दौड़ पूरी कर ली थी। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था। पारुल ने तब दौरान ललिता बाबर का उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, जिसमें उन्होंने 2016 ओलंपिक में 9:19.76 के समय के साथ तीन हजार मीटर स्टीपलचेज की दौड़ पूरी की थी।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines