Asian Games 2023 Team India: एशियन गेम्स में गुरुवार का दिन भारत के लिए ‘कभी खुशी-कभी गम’ वाला रहा। भारतीय टीम ने हॉकी में गत चैंपियन जापान को 4-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की, तो वहीं फुटबॉल में उसे हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को हांग्जो खेलों में हॉकी टीम ने सेमीफाइनल की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया।
भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने 13वें और 48वें मिनट में दो गोल किए, जबकि मंदीप सिंह ने 24वें और अमित रोहिदास ने 34वें मिनट में शानदार गोल कर भारतीय टीम को आगे किया। जापान ने चौथे और अंतिम क्वार्टर के अंतिम 5 मिनट में वापसी की। उसने लगातार दो गोल किए, लेकिन इसके बाद टीम पिछड़ती चली गई। आखिरकार जापान को हार का सामना करना पड़ा। भारत शनिवार को अपने अगले पूल-ए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।
दूसरी ओर भारत की फुटबॉल टीम को सऊदी अरब से हार का सामना करना पड़ा। सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस मैच में 0-2 से शिकस्त मिली। राउंड-16 के मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने थीं। दरअसल, मैच के पहले हाफ के बाद दोनों टीमें 0-0 से बराबर थीं, लेकिन इसके बाद सऊदी की टीम हावी हो गई।
51वें मिनट में सऊदी अरब के मरन मोहम्मद ने हेडर के जरिए टीम को पहली सफलता दिलाई। वहीं कुछ देर बाद 57वें मिनट में एक बार फिर सऊदी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल दाग दिया। सऊदी के दो गोल से आगे निकलने के बाद भारतीय टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं मिला। इस तरह टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया। भारतीय टीम प्री-क्वार्टर हारने के बाद बाहर हो गई है।
भारत ने 28 सितंबर को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि रोशिबिना ने वुशु में रजत पदक पर कब्जा जमाया। अनूश ने घुड़सवारी में कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत 6 स्वर्ण और कुल 25 पदकों के साथ मेडल टैली में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के पास 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2023: रजत पदक जीतने के बाद रो पड़ी एथलीट, बोलीं- मुझे मणिपुर में शांति चाहिए
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines