India defeated Bangladesh in football match: भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियन गेम्स में बांग्लादेश को धूल चटा दिया है। भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 1-0 से हरा दिया है। भारत की ओर से कप्तानी कर रहे सुनील छेत्री ने आखिरी क्षणों में गोल दागकर भारत को विजेता बना दिया है। जितने भी फैंस मैच को लाइव देख रहे थे, उनकी दिलों की धड़कन तेज हो गई थी, ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रॉ हो जाएगा, लेकिन सुनील छेत्री ने अंतिम क्षणों में गोल दागकर बांगलादेश को चारों खाने चित कर दिया है।
इंडिया-इंडिया से गूंजा स्टेडियम
इस जीत के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में जीत का भी आगाज कर दिया है। एशियन गेम्स में यह भारत की पहली जीत है। इससे पहले भारत और चीन के बीच फुटबॉल मैच खेला गया था, लेकिन उसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था, इससे फैंस का मनोबल भी कम हो गया था, लेकिन आज बांग्लादेश को हराने के बाद फैंस एक बार फिर से इंडिया-इंडिया के नारे लगाने लगे। मुकाबला जीतने के बाद पूरा स्टेडियम इंडिया-इंडिया से गूंज उठा। मुकाबला शुरु होने के 84 मिनट तक दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं किया गया था, मैच का अंजाम ड्रॉ की ओर जा रहा था, लेकिन 85वें मिनट के खेल में सुनील छेत्री ने गोल दागकर मुकाबले को भारत की झोली में डाल दिया।
ये भी पढ़ें:- WC Golden Ticket: विश्व कप के लिए कई हस्तियों को मिल रहा गोल्डन टिकट, जानें इसका महत्व
पहला मैच में चीन से हारा था भारत
गौरतलब है कि भारतीय फुटबॉल टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती मेजबान चीन की थी। दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। हालांकि अंतत: भारत को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर बांगलादेश को भी पहले ही मुकाबले में म्यांमार ने हार का स्वाद चखा दिया था। ऐसे में दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला हारकर आई थी। आज के मुकाबले को जीतकर दोनों टीम इस टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती थी, लेकिन भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागते हुए बांग्लादेश की उम्मीद पर पानी फेर दिया।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines