Asian Games 2023: भारत ने एशियन गेम्स 2023 में हॉकी के मुकाबले में बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से हराकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। इस तरह भारतीय टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने हैट्रिक गोल दागकर विरोधी टीम को चारों खाने चित कर दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने सभी पाचों ग्रुप स्टेज मैच जीत चुकी है।
3 अक्टूबर को होगा सेमीफाइनल
भारत के दिग्गज एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने हॉकी के ग्रुप के 5 मैचों में कुल 58 गोल दागे हैं। वहीं, विरोधी टीम सिर्फ 5 गोल ही कर सकी। इससे साफ है कि भारत को कोई भी टीम हॉकी में टक्कर नहीं दे पा रही है। यदि भारतीय खिलाड़ी ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे, तो भारत का हॉकी में भी गोल्ड जीतना तय माना जा रहा है। अब टीम इंडिया 3 अक्टूबर को चीन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेल सकते हैं, चीन अभी तक सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन ही भारत के खिलाफ सेमीफाइनल खेल सकता है।
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: सुतीर्था और अयहिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदक
भारत ने दूसरे ही मिनट में दागा गोल
इस मैच में भारत शुरुआत से ही बांग्लादेश पर हावी दिखे थे। भारत के कप्तान हरमनप्रीत ने मैच शुरू होते ही दूसरे मिनट में पहला गोल दाग दिया था। इसके बाद हरमनप्रीत ने ही दूसरा गोल तीसरे मिनट में कर दिया था। इसी समय से बांग्लादेश भारी दबाव महसूस कर रहा था। इसके बाद मनदीप सिंह ने तीसरा गोल दागा। फिर चौथा गोल ललित उपाध्याय ने 23वें मिनट में किया। इस तरह भारत एक के बाद एक गोल दागते चला गया और खेल समाप्त होने तक कुल 12 गोल दाग दिया, जबकि बांग्लादेश एक भी गोल नहीं कर सका और मुकाबला भारत की झोली में 12-0 से आ गया। अब फैंस की नजर 3 अक्टूबर को होने वाली सेमीफाइनल पर बनी होगी।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines