Asian Games 2023: एशियन गेम में भारतीय खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भारत की हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने यह पदक 4:12.74 का समय लेकर अपने नाम किया। जबकि अजय कुमार सरोज और जिन्सन जॉनसन ने पुरुषों की 1500 मीटर में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।
हरमिलन के माता-पिता भी हैं एथलीट
हरमिलन के माता-पिता भी एशियन गेम में जलवा दिखा चुके हैं। उनके पिता अमनदीप बैंस 1500 मीटर में दक्षिण एशियाई खेलों के पदक विजेता हैं, और मां माधुरी सक्सेना 2002 एशियाई खेलों में 800 मीटर की रजत पदक विजेता हैं।
चोट ने किया परेशान
सिल्वर विजेता हरमिलन को इस उपलब्धि के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्हें 2017 में चोट लग गई थी जिसके कारण वह एक साल के लिए मैदान से बाहर हो गई थीं। 2021 में चोट उन्हें फिर से परेशान करने लगी जिसके बाद जांच में पता चला कि उनके घुटने का प्लिका सिंड्रोम है और इसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें अगले 10 महीनों के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ा। हालांकि, हरमिलन ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर आज एशियन गेम में भारत का तिरंगा फहराया दिया।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ”बधाई हो @HarmilanBains महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक घर लाने पर। खेल के प्रति बेजोड़ उत्साह, जुनून और प्यार से भरा एक शानदार प्रदर्शन।”
यह भी पढ़ेंः Asian Games 2023: पुरुष बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता रजत पदक
एशियन गेम 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
इस साल के एशियन गेम में भारतीय खिलाड़ी शानदार खेल रहे हैं। रविवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार बीत रहा है। तजिंदर पाल तूर और अविनाश साबले ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines