Asian Champions Trophy 2023: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत के सामने जापान की टीम होगी। ये मुकाबला चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला जाएगा। समय होगा रात के 8:30 बजे। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया है और राउंड रोबिन स्टेज में नंबर-1 पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
लीग स्टेज में जापान के साथ ड्रॉ खेला था भारत
सेमीफाइनल में अब भारत के सामने जापान की टीम है ये वहीं टीम है जिसने लीग स्टेज में भारत को जीतने नहीं दिया। भारत को लीग स्टेज में एक भी मैच में हार नहीं मिली थी लेकिन जापान ने उसे 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया था. कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम को जापान के मजबूत डिफेंस को तोड़ना होगा।
टीम इंडिया सेमीफाइनल में जीतती है तो 5वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच जाएगी। पिछले 4 फाइनल में से भारत ने 3 खिताब जीते हैं। टीम ने पिछला खिताब 2016 में जीता था। टीम 2018 में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता भी रही थी। टेबल-टॉपर भारत राउंड-रॉबिन ग्रुप स्टेज में अजेय रहा। टीम ने 4 मैच जीते और एक ड्रॉ रहा। एकमात्र ड्रॉ जापान के खिलाफ आया। जापान चौथे स्थान पर रहा।
जापान के डिफेंस को भेदना होगा
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को बेहतर खेलना होगा। अब तक भारतीय टीम ने अपनी विपक्षी टीम पर 20 गोल दागे हैं। इनमें से 14 गोल पेनल्टी कॉर्नर के सहारे आए हैं, शेष 6 मैदानी गोल हुए हैं। भले ही ड्रैग फ्लिकिंग टीम इंडिया का मजबूत पक्ष हैं, लेकिन हरमनप्रीत की टीम को फील्ड गोल भी करने होंगे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines