नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और 2022 एलोर्डा कप चैंपियन अल्फिया पठान ने बुधवार को एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। अम्मान, जॉर्डन में आयोजित ASBC एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए दोनों खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
नहीं दिया कोई मौका
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के अनुसार, लवलीना (75 किग्रा) सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की सेओंग सुयोन के खिलाफ थीं। शुरू से ही लवलीना ने अपनी तकनीकों और रणनीतियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करके अपने प्रतिद्वंद्वी को सर्वसम्मत निर्णय से 5: 0 से शिकस्त दी। तीन राउंड के दौरान मुक्केबाज ने दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी पर हावी रहीं। उन्होंने उसे खेल में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।
सिल्वर की गारंटी
लवलीना के नाम दो एशियाई चैंपियनशिप कांस्य पदक हैं। अब इस संस्करण में उन्होंने कम से कम सिल्वर की गारंटी दे दी है। जो प्रतियोगिता में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। लवलीना के साथ अल्फिया पठान (81+ किग्रा) भी सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। उन्होंने कजाकिस्तान की 2016 विश्व चैंपियन लज्जत कुंगेइबायेवा को सर्वसम्मत निर्णय से 5:0 से हराया।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं या नहीं? जानिए एडिलेड की पिच से किसे मिलेगी मदद…
इस साल यह दूसरी बार है जब अल्फिया ने लज्जत को हराया है। दोनों मुक्केबाज भारत को स्वर्ण दिलाने के लिए कड़ी टक्कर देंगी। लवलीना 2021 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रुजमेतोवा सोखीबा से भिड़ेंगी जबकि अल्फिया फाइनल में जॉर्डन के इस्लाम हुसैली के साथ आमने-सामने होंगी। अन्य सेमीफाइनल में अंकुशिता बोरो (66 किग्रा) उज्बेकिस्तान की खामिदोवा नवबखोर से 1:4 हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। उन्होंने कांस्य हासिल किया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines