नई दिल्ली: डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और अनुभवी किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को दुबई में एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री ली। उन्होंने आसान जीत के साथ शुरुआत की। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता महिला युगल जोड़ी त्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने भी अंतिम-16 में जगह बनाई। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने महिला एकल में वेन ची सू को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 22-20 से हराया।
चीन की हान यू से होगा मुकाबला
प्री-क्वार्टर में सिंधु का सामना दुनिया की नौवें नंबर की चीन की हान यू से होगा। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने अपने पहले दौर के प्रतिद्वंद्वी अदनान इब्राहिम को 21-13 21-8 से हराने में 25 मिनट का समय लिया। पुरुष एकल के अंतिम-16 में उनका सामना दुनिया के नंबर 5 कोडाई नारोका से होगा।
त्रेसा-गायत्री की जीत
त्रेसा और गायत्री की जोड़ी ने एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में इंडोनेशिया की लैनी ट्रिया मायासारी और रिबका सुगियार्तो को 17-21, 21-17, 21-18 से हराया। पहला गेम आसानी से हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरे में शानदार लेकर 5-0 की बढ़त ली। तीसरे गेम में मुकाबला कांटे का रहा। रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की मिश्रित जोड़ी ने भी पहले दौर का मैच जीत लिया। उन्होंने मलेशिया के चैन पेंग सून और चीह यी सी को 21-12, 21-16 से हराया।
लक्ष्य सेन की चुनौती खत्म
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन विश्व के सातवें नंबर के लोह कीन यू द्वारा 7-21, 21-23 से हार गए। बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 24वें स्थान पर खिसकने के बाद सेन को पूर्व विश्व चैंपियन और विश्व नंबर 7 के खिलाफ कड़ा ड्रॉ मिला। पिछले साल इंडियन ओपन के फाइनल में सेन से हारने वाले सिंगापुर के इस खिलाड़ी ने तेजी से कोर्ट पर 21-7 की बढ़त बना ली, लेकिन दूसरे गेम में सेन ने मजबूत वापसी की और ब्रेक के समय वह दो अंक पीछे थे। इसके बाद दोनों ने कुछ रैलियां कीं और सेन के पास बराबरी करने का मौका था जब उन्हें 20-19 का गेम प्वाइंट मिला, लेकिन लोह ने 45 मिनट में मैच खत्म कर दिया।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines