---विज्ञापन---

Asia Cup Qualifiers: कल होगा छठी टीम का फैसला, जानिए अब तक कौनसी टीम आगे

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के लिए पांच टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं, अब छठी टीम का फैसला होना है। टी 20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में छह टीमें हिस्सा लेंगी। छठी टीम का फैसला […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के लिए पांच टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं, अब छठी टीम का फैसला होना है। टी 20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में छह टीमें हिस्सा लेंगी। छठी टीम का फैसला क्वालिफायर से होगा। इसके तहत अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं, जबकि तीन मैच और खेले जाएंगे। मंगलवार को कुवैत और हांगकांग के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

अभी पढ़ें Lausanne Diamond League 2022: नीरज चोपड़ा ने फैंस को दी अच्छी खबर, बोले- लुसाने में मिलते हैं

---विज्ञापन---

अब तक कौनसी टीम आगे
एशिया कप 2022 क्वालिफायर के लिए अब तक हुए तीन मैचों में यूएई की टीम सबसे ऊपर है। यूएई दो मैच खेल चुकी है, जिसमें से एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। यूएई के पास 2 पॉइंट और नेट रन रेट +1.405 है। वहीं हांगकांग दूसरे स्थान पर है, जिसमें एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है।

अभी पढ़ें One Day World Cup 2023: वेस्टइंडीज की वनडे वर्ल्ड कप उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, जानिए क्या है वजह

---विज्ञापन---

हांगकांग के पास 2 पॉइंट और +0.400 नेट रन रेट है। कुवैत तीसरे स्थान पर है। कुवैत ने अब तक एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है। उसके पास 2 पॉइंट हैं और +0.274 नेट रन रेट है। वहीं सिंगापुर सबसे नीचे है। उसे 2 मैचों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अब बुधवार को सिंगापुर-कुवैत के बीच और हांगकांग-यूएई के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद यह फैसला हो जाएगा कि यूएई, कुवैत या हांगकांग में से कौनसी टीम एशिया कप में पहुंचेगी।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

bellevuehealthcare.com

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2022 08:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola