नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में तीसरी और टूर्नामेंट में छठी टीम कौनसी होगी, इस पर बुधवार रात फैसला हो जाएगा। इस बीच कुवैत ने बड़ा फेरबदल करते हुए सिंगापुर को 6 विकेट से शिकस्त दे दी है। सिंगापुर और कुवैत के बीच खेले गए क्वालिफिकेशन के पांचवें मैच में कुवैत ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। वहीं सिंगापुर की यह लगातार तीसरी हार थी। इस जीत के साथ ही कुवैत की टीम पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट और +1.627 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। कुवैत ने पॉइंट टेबल में दो मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हांगकांग को नीचे कर दिया।
अभी पढ़ें – AUS vs NZ: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, तूफानी गेंदबाज की वापसी
अब इस मुकाबले पर नजर
अब बुधवार रात को ही हांगकांग और यूएई के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हांगकांग 4 अंक और +0.716 की नेट रन रेट के साथ दूसरे और यूएई +1.045 की नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। यदि हांगकांग और यूएई के बीच मुकाबले में हांगकांग जीत दर्ज करती है तो 6 अंक के साथ ये टीम क्वालीफाई कर जाएगी, लेकिन यदि यूएई उसे बेहतर रन रेट के साथ हरा देती है तो मुकाबला दिलचस्प बन जाएगा। यूएई के हांगकांग को हराने पर यूएई, हांगकांग और कुवैत तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे, इस तरह फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम एशिया कप में क्वालीफाई करने में सफल होती है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: बाबर आजम के कंधे पर विराट कोहली का हाथ, वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
सयैद मोनिब का धमाकेदार प्रदर्शन
कुवैत की जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने बड़ी भूमिका निभाई। गेंदबाजों ने 19.5 ओवर में सिंगापुर को 104 रन पर समेट दिया। कुवैत के गेंदबाज यासिन पटेल ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं शिराज खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट निकाले। सयैद मोनिब ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उसके बाद बल्लेबाजी में तूफान मचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुवैत की टीम के ओपनर मीत भावसर ने 7 गेंदों में 17 और राजिवा संदारुवन ने 14 गेंदों में 28 रन ठोके। एडसन सिल्वा 6 और उस्मान गनी डक पर आउट हुए। इसके बाद बिलाल ताहिर और सयैद मोनिब ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। बिलाल ने 12 गेंदों में नाबाद 21 रन कूटे, तो वहीं मोनिब ने 10 गेंदों में 3 चौके, 3 छक्के जड़ 32 रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines