Asia Cup: पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में एक विकेट से हराया दिया। जीत के हीरो तेज गेंदबाज रहे। आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर 19 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने पाकिस्तान को यह रोमांचक जीत दिलाई।
अभी पढ़ें – Diamond League 2022: नीरज चोपड़ा ने रचा एक और इतिहास, डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने
नसीम शाह के बल्ले से जैसे ही दो छक्के निकल पाकिस्तानी टीम उनपर टूट पड़ी। किसी हीरो की तरह उनका स्वागत कर रही थी। विनिंग छक्का निकलते ही पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, खासकर नसीम शाह थामे नहीं थम रहे थे।
नसीम शाह के जश्न का अंदाज ऐसा था मानो अफगानिस्तान को नहीं हराया है, बल्कि विश्व विजेता बने हैं। पाकिस्तानी प्लेयर्स के इस उग्र सेलिब्रेशन के पीछे एक और बड़ी वजह थी वो है भारत का टूर्नामेंट से बाहर होना है। आपको बता दें कि टीम इंडिया को एशिया कप में बने रहने के लिए अफगानिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी था।
ऐसे मनाया जीत का जश्न
अपनी टीम को मैच जिताने के बाद नसीम शाह बेहद उत्सुक नजर आए। उन्होंने आक्रामक सेलिब्रेशन किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विजयी छक्का लगाने के बाद उन्होंने बल्ला फेंक दिया और स्टेडियम में दौड़ने लगे। इसके बाद उन्होंने आक्रामक तरीके से अपनी ग्लव्स और हेलमेट भी निकालकर फेंक दिए, इसी बीच अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी भी मैदान में पहुंच गए और सबने उन्हें घेर लिया।
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच का पूरा हाल
इस मैच में अफगानिस्तान टॉस हारकर पहले बैटिंग की थी और 6 विकेट पर 129 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी, टीम ने 118 रनों पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज नसीम शाह ने लगातार दो छक्के मारकर मैच जिता दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines