नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में टकराने वाले हैं। इसी महीने टी-20 मैच में दोनों टीम भिड़ेगीं। एशियन क्रिकेट कांउसिल ने एशिया कप 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एशिया कप में 28 अगस्त के दिन भारत-और पाकिस्तान भिड़ेंगे।
और पढ़िए – जानिए कौन हैं वे महिलाएं, जिन्होंने Lawn Ball में गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास
इस बीच पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। कप्तान बाबर आजम को बनाया गया है। एशिया कप के लिए टीम चुनने के अलावा पाकिस्तान ने नेदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान भी किया है। नेदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज 16-21 अगस्त के बीच होगी। जबकि एशिया कप 2022 का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच UAE में होना है।
एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और एक क्वालीफायर टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, वहीं ग्रुप बी में मेजबान श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं। सभी मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होंगे। इस टूर्नामेंट के 10 मैचों की मेज़बानी दुबई जबकि तीन मैचों की मेज़बानी शारजाह को मिली है। बता दें कि इससे पहले भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़े थे। 24 अक्टूबर 2021 को खेले गए इस मुकाबले में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था।
और पढ़िए – Asia Cup 2022 का शेड्यूल जारी, सुपर संडे को होगा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला
पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ इली, फख्र जमां, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जू., नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines