Asia Cup 2023: श्रीलंका के कोलंबो में स्थिति आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम इन दिनों खूब चर्चा में है। इसी मैदान पर एशिया कप 2023 के सुपर-4 का तीसरा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया। हालांकि, बारिश के चलते इस मैच का नतीजा दो दिन में निकला। श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के चलते लीग चरण में भारत-पाकिस्तान का मैच धुल गया था। दूसरा मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया। पहले दिन यहां भी बारिश आई, जिसकी वजह से मैच रिजर्व डे पर हुआ।
मशीन से भी तेज ग्राउंड स्टाफ
आमतौर पर बारिश के बाद मैदान से पानी सुखाने के लिए सुपर सॉपर नाम की मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन प्रेमदासा ग्राउंड के स्टाफ बिना मशीन के यह काम करते हुए दिखाई दिए। आर प्रेमदासा स्टेडियम को बारिश के दौरान पूरे मैदान को कवर से ढका जाता है। इसके लिए 60 ग्राउंड स्टाफ काम करते हैं। पूरे ग्राउंड पर 26 कवर बिछाए जाते हैं। मैदान से बारिश का पानी बाहर निकालने के लिए स्टाफ पानी को एक कवर से दूसरे कवर में ट्रांसफर करते हैं।
1 घंटे में सुखा देते हैं मैदान
इस प्रोसेस के जरिए पानी को बाउंड्री के बाहर ड्रेनेज तक पहुंचाया जाता है। अगर ग्राउंड के किसी हिस्से में पानी गिर जाता है तो उसे सुखाने के लिए पंखे की हवा और हीटर जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इस पूरे प्रोसेस में एक घंटे से भी कम का समय लगता है। वहीं, सुपर सॉपर मशीन से काफी वक्त लगता है।
जानें क्या है सुपर सॉपर मशीन
सुपर सॉपर मशीन मैदान से पानी निकालने वाला रोलर है। इसका प्रयोग मैदान से पानी निकालने के लिए किया जाता है। इसके रोलर के चारो तरफ फोम (स्पंज) की लेयर होती है, जो मैदान से पानी सोखती है और मशीन में लगे एक टैंक में इकट्टा करती है। बाद में इस पानी को मैदान के बाहर फेंक दिया जाता है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines