नई दिल्ली। एशिया कप में भारत का सबसे पहले मुकाबला पाकिस्तान से होना है। 28 अगस्त को खेले जाने वाले इस महामुकाबले को लेकर हर क्रिकेट फैंस उत्साहित है। खास बात ये है कि इसी मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम में वापसी करने जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – सुरेश रैना के कोच का निधन, क्रिकेटर ने लिखा- ‘मेरी यादों और प्रार्थनाओं में वह हमेशा रहेंगे’
इस मुकाबले में भारतीय फैन्स की निगाहें विराट कोहली पर ही रहने वाली हैं, क्योंकि विराट पिछले कई महीनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वह इस मुकाबले के साथ लय में लौटना चाहेंगे। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान टेस्ट टीम के लेग स्पिनर यासिर शाह ने पाकिस्तान एशिया कप स्क्वाड को विराट कोहली से बचकर रहने को कहा है।
विराट को हल्के में नहीं लेना चाहिए- यासिर शाह
पाकिस्तान के टेस्ट स्पेशलिस्ट लेग स्पिनर यासिर शाह ने अपनी खुद की टीम को चेताया है कि विराट कोहली को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान चैनल पीकेटीवी से कहा, “विराट कोहली को आसान मत समझो। हां, वह फॉर्म में नहीं है, क्योंकि वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है और वह किसी भी समय फॉर्म में वापस आ सकता है।”
1 महीने से अधिक ब्रेक के बाद वापस लौट रहे विराट
दरअसल, दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं और आईसीसी टी20 रैंकिंग में 32वें स्थान पर खिसक गए हैं। वह 17 जुलाई को इंग्लैंड दौरे के बाद से एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद एशिया कप के जरिए वापसी कर रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था।
अभी पढ़ें – Cincinnati open 2022 Final: सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में पहुंचीं क्वितोवा और गर्सिया
वर्ल्ड कप के बाद सिर्फ 4 मैच खेले
आपको बता दें कि पिछले साल विश्व कप के बाद से कोहली ने सिर्फ चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 19 मैच मिस किए हैं। उन चार मैचों में उन्होंने 20 की औसत और 128.57 के स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह एशिया कप में लय पकड़ पाते हैं या नहीं…
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines