Asia Cup 2022: विराट कोहली ने शुरू की प्रैक्टि्स, जिम में वेटलिफ्टिंग कर बहाया पसीना, देखें वीडियो

asia cup 2022 virat kohli

नई दिल्ली: जहां एक ओर टीम इंडिया जिम्बाव्वे के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ खिलाड़ी 27 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप के लिए पसीना बहा रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय ब्रेक पर हैं, लेकिन वह इस समय का भरपूर फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन

कोहली बुधवार को जिम में ट्रेनिंग पर लौटे। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह वेटलिफ्टिंग और अन्य एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। उनके पूर्व ट्रेनर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बेहद फिट दिख रहे हैं। भारत के पूर्व ट्रेनर निक वेब ने लिखा: “मजबूत और तेज दिख रहे हैं।” जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने कमेंट में इमोजी दिए। 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप 2022 से कोहली ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला मैच पाकिस्तान से
भारत 28 अगस्त को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अपना पहला मैच प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इंग्लैंड दौरे के बाद यह कोहली का पहला मैच भी होगा। कोहली वापसी करने के लिए बेताब होंगे। उन्हें एशिया कप 2022 में अपनी योग्यता साबित करनी होगी। यदि उनका खराब फॉर्म जारी रहता है, तो अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप 2022 के लिए उनकी संभावना कम हो जाएगी।

विज्ञापन

रोहित ने जताया है भरोसा
दूसरी ओर यदि वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो यह उनके प्रशंसकों और टीम इंडिया के सलेक्टर्स के लिए खुशखबरी होगी। कभी रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली ने अब 3 साल से अधिक समय में शतक नहीं बनाया है। उनका टेस्ट औसत 7 साल में पहली बार 50 से नीचे चला गया है। हालांकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बार-बार कहा है कि कोहली टीम का अभिन्न अंग हैं और उनकी फॉर्म कोई बड़ी चिंता नहीं है। उनका कहना है कि कोहली के एक बार बड़ा स्कोर बन जाने के बाद वह फिर से वापसी करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ