Asia cup 2022: एशिया कप 2022 की विनर बनी श्रीलंका टीम में खुशी की लहर है। खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं। रविवार को श्रीलंका टीम ने वो कर दिखाया जिसका सपना लेकर टीम इस मेगा टूर्नामेंट में पहुंची थी। दुबई में आयोजित हुए एशिया कप 2022 की चैंपियन श्रीलंका क्रिकेट टीम बनी है। श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर ये खिताब अपने नाम किया।
एशिया कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 170/6 का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को 20 ओवर में 145 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस जीत के साथ तमाम तरह के आर्थिक और राजनीतिक संकट झेल रहे श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने मजबूत इरादों की एक यादगार मिसाल पेश की है।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों के स्वागत किया जा रहा है। उन्हें बल्ले से सलामी दी जा रही है। इस दौरान खिलाड़ी जमकर डांस भी कर रहे हैं।
वहीं एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में ट्रॉफी के साथ डांस कर रहे हैं। उन्होंने एक दूसरे पर पानी फेंके और केक भी काटा।
अभी पढ़ें – T20 वर्ल्ड कप टीम में हुआ चयन, कार्तिक के चार शब्दों वाले ट्वीट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
एक अन्य वीडियो श्रीलंका क्रिकेट ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी डांस कर रहे हैं। इस दौरान प्लेयर गाना भी गुनगुना दिख रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines