हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2022 Points Table: अभी बाहर नहीं हुई है टीम इंडिया, जानिए फाइनल में पहुंचने के समीकरण

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया को श्रीलंका ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। श्रीलंका की इस जीत के बाद टीम इंडिया के लिए एशिया कप 2022 में बने रहना चुनौतीपूर्ण हो गया है। हालांकि टीम इंडिया पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है।

अभी पढ़ें – US Open: एक झटके में बीयर का गिलास गटक गई ये खूबसूरत गर्ल, दर्शक रह गए दंग, देखें वीडियो

एशिया कप 2022 की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल के अनुसार, श्रीलंका सुपर 4 के दो मैच जीतकर टॉप पर पहुंच चुकी है। उसके पास 4 पॉइंट हैं और नेट रन रेट 0.351 का है। पाकिस्तान एक मैच में जीत के बाद दो पॉइंट्स और 0.126 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत दो मैचों में हार के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास -0.126 की नेट रन रेट है। जबकि चौथे स्थान पर काबिज अफगानिस्तान के पास -0.589 की नेट रन रेट है।

विज्ञापन

क्या भारत के लिए खत्म हो गया एशिया कप 

भारत का अगला मुकाबला 8 सितंबर को अफगानिस्तान से होगा। ऐसे में टीम इंडिया को इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर भारत को ये उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 7 सितंबर को मुकाबला होगा।

इसके बाद पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से 9 सितंबर को होगा। इस मैच में भी श्रीलंका को पाकिस्तान को शिकस्त देनी होगी, तब जाकर कहीं भारत के लिए राह आसान बन सकती है। कुल मिलाकर पाकिस्तान को अगले दो मैच बड़े अंतर से हारने होंगे, हालांकि पाकिस्तान के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा सोचना बेमानी है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी पॉसिबल है। पाकिस्तान एक भी मैच जीत जाती है तो भारत और अफगानिस्तान मुकाबले से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की टीम में लौट सकता है बवंडर, भारत के खिलाफ चुनौती की तैयारी

नेट रन रेट की भूमिका 

हालांकि इसमें एक बड़ी भूमिका नेट रन रेट की रहेगी। भारत को अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा, लेकिन ये भी उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान बड़े अंतर से पाकिस्तान को न हराए। वहीं श्रीलंका को भी पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा, इससे पाकिस्तान की टीम की नेट रन रेट भारत की एनएनआर से कम हो जाएगी और इस तरह टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola