नई दिल्ली: हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में विराट कोहली अपने रंग में दिखे। एशिया कप के दूसरे मैच में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को हरा दिया। विराट कोहली का बल्ला यहां चला। विराट ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने बल्ले से तो फैंस का मनोरंजन किया ही, उसके बाद हाथ में गेंद थामकर भी स्टेडियम के शोर को और बढ़ा दिया। विराट कोहली ने 6 साल के बाद टी20 में गेंदबाजी की।
अभी पढ़ें – 6,6,6,0,6: गणेश चतुर्थी पर सूर्य कुमार यादव का धमाका, 360 डिग्री में विस्फोटक पारी से मचाया तहलका
https://twitter.com/_C_S___/status/1565025558605352965?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1565025558605352965%7Ctwgr%5Ef58c6a0150115277e42f8a453f30e449def25471%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fvirat-kohli-rolls-his-arm-after-six-years-in-india-vs-hong-kong-asia-cup-2022-match-concedes-six-runs-au92-1430435.html
कोहली ने पारी का 17वां ओवर फेंका। विकाट को विकेट नहीं मिला, लेकिन अपने ओवर में उन्होंने छह रन दिए। स्लॉग ओवर्स में भी विराट ने अपना ओवर किफायती निकाल लिया। विराट कोहली ने इससे पहले आखिरी बार साल 2016 में गेंदबाजी की थी। 2016 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में गेंदबाजी की थी। तब उन्होंने 1.4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया था।
अभी पढ़ें – भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर गिरी गाज, आईसीसी ने लगा दिया ये जुर्माना
101 T20I मैचों में कोहली ने 49.5 की औसत से चार विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 8.1 है। कोहली ने पहले मजाक में कहा था कि अगर टीम के साथी खिलाड़ी मेरी गेंदबाजी पर भरोसा दिखाते तो मैं कई और विकटे ले पाता।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines