नई दिल्ली: भारत ने हॉन्ग कॉन्ग पर एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराकर सुपर 4 में जगह बनाई। भारत की जीत में बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने विस्फोटक पारी से रोमांच भर दिया। सूर्या ने महज 26 गेंदों में 6 चौके, 6 छक्के ठोक 261 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 68 रन ठोक डाले।
शानदार पार्टनरशिप
उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए शानदार पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद पारियां खेलकर 98 रन की पार्टनरशिप की। विराट कोहली फॉर्म में लौटे और 44 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के ठोक नाबाद 59 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 21 और केएल राहुल ने 39 गेंदों में 36 रन बनाए।
भारत ने सूर्या और कोहली की पारी की बदौलत 20 ओवर में 192 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्कॉन्ग की टीम के दो विकेट 51 रन पर गिर गए। हालांकि बाबर हयात ने बेहतरीन पारी खेलकर लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे 35 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए। किंचित शाह ने 28 गेंदों में 30 रन बनाए। निचले क्रम में जीशान अली और स्कॉट मैकिन ने लक्ष्य का पीछा किया और बेहतरीन पारियां खेलीं, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। जीशान ने 17 गेंदों में 26 और स्कॉट ने 8 गेंदों में 16 रन बनाए।
महंगे साबित हुए अर्शदीप-आवेश
हालांकि भारत के बॉलर अर्शदीप सिंह और आवेश खान थोड़े महंगे साबित हुए। आवेश ने 4 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट लिया, तो वहीं आवेश ने 4 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट निकाला। भुवी ने 3 ओवर डाले और 15 रन देकर एक विकेट लिया। रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया।
अभी पढ़ें – आज बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच भिडंत, जो जीता सीधे पहुंचेगा टॉप 4 में, देखें किस टीम का पलड़ा भारी?
विराट कोहली ने की गेंदबाजी
खास बात यह है कि इस मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी गेंदबाजी की। उन्होंंने एक ओवर फेंका और छह रन दिए। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। युजी चहल ने 4 ओवर में 18 रन दिए।
पाकिस्तान से होगा मुकाबला!
अब नज़र 2 सितंबर को पाकिस्तान-हॉन्गकॉन्ग के बीच होने वाले मुकाबले पर है। पाकिस्तान के जीतने पर वह सुपर-4 में पहुंच जाएगी। ऐसे में 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला लगभग तय हो जाएगा। यदि हॉन्गकॉन्ग जीतती है तो भारत-हॉन्गकॉन्ग के बीच मुकाबला होगा। शेड्यूल के अनुसार, 4 सितंबर को ग्रुप-ए में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों का मैच होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines