नई दिल्ली: एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होगी। पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला होगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी टीमें दुबई में हैं और प्रैक्टि्स में जी जान से जुटी हैं।
अभी पढ़ें – ‘किसी को न चुनने की एक चाल बन गई है…’, भारत ए टीम के सलेक्शन पर फूटा इस खिलाड़ी का गुस्सा
प्रैक्टि्स के दौरान कई टीम के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। भार-पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी एक दूसरे से मुलाकात करते नजर आए। इस बीच एक खिलाड़ी के बेटे का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने दुबई में विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत से मुलाकात की है। क्या आप बता सकते हैं कि ये किस खिलाड़ी का बेटा है? चलिए इसका जवाब हम आपको बताते हैं।
मोहम्मद नबी का बेटा
दरअसल, कोहली, पंत और केएल के साथ फोटो खिंचाने वाला ये शख्स अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी का बेटा है। उनका नाम हसन इसाखेल है। हसन खुद भी एक क्रिकेटर हैं और 8 टी 20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 8 मैचों में 35.66 की औसत से 214 रन बनाए हैं। उन्होंने हाल ही स्थानीय लीग में बेहतर प्रदर्शन किया है।
हसन ने कोहली, राहुल और पंत के साथ फोटो ट्वीट कर कहा, इन दिग्गजों से मुकालात करना सम्मान की बात थी। हसन अफगानिस्तान की टीम के साथ दुबई पहुंचे हैं। बहरहाल, अपने-अपने मुकाबलों के टीम सभी टीमें तैयार हो चुकी हैं। देखना होगा कि कौनसी टीम किस पर भारी पड़ती है।
एशिया कप के लिए भारत की अपडेट स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। स्टैंडबाय- श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – IND vs PAK से पहले विराट को याद आए धोनी, ‘7+18’ की जोड़ी को बताया सबसे स्पेशल
ग्रुप B
एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की अपडेट स्क्वाड
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नूर उल अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान, समीउल्लाह शिनवारी। स्टैंडबाय: निजात मसूद, कैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines