---विज्ञापन---

Asia Cup 2022 Final: 10 साल का सूखा खत्म करेगी पाकिस्तान या श्रीलंका गढ़ेगी कीर्तिमान? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में रविवार को श्रीलंका-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। हालांकि श्रीलंका पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर अपने तेवर दिखा चुकी है। श्रीलंका अब अपना छठा एशिया कप खिताब अर्जित करने की कोशिश करेगी, जबकि पाकिस्तान फाइनल में अपने लंबे खिताबी अंतर को समाप्त करने का प्रयास करेगी। श्रीलंका […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में रविवार को श्रीलंका-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। हालांकि श्रीलंका पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर अपने तेवर दिखा चुकी है। श्रीलंका अब अपना छठा एशिया कप खिताब अर्जित करने की कोशिश करेगी, जबकि पाकिस्तान फाइनल में अपने लंबे खिताबी अंतर को समाप्त करने का प्रयास करेगी।

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार हासिल की जीत
दोनों टीमें तीन बार एशिया कप फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं और श्रीलंका ने दो बार जीत हासिल की है। श्रीलंका ने 1986 और 2014 में जीत हासिल की, जबकि पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ष 2000 में खिताब जीता।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें एरोन फिंच ने आखिरी मैच में भी किया निराश, अंदर आती गेंद पर हुए बोल्ड, देखें वीडियो

श्रीलंका ने 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में टूर्नामेंट जीते। वे भारत के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम हैं। भारत ने सात खिताब जीते हैं। पाकिस्तान ने दो बार 2000 और 2012 में खिताब जीता है।

---विज्ञापन---

श्रीलंका ने प्रदर्शन ​से किया चकित
श्रीलंका ने अपने एशिया कप 2022 अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान से आठ विकेट से हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन किया कि दुनिया देखती रह गई। इस हार के बाद श्रीलंका ने अपने अगले ग्रुप गेम में वापसी की, एक रोमांचक मैच में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर टूर्नामेंट के सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई किया। श्रीलंका ने कड़े मुकाबलों में अफगानिस्तान, भारत और पाकिस्तान को हराकर चकित कर दिया है। श्रीलंका तीन मैचों में तीन जीत के साथ सुपर 4 में शीर्ष पर रही।

अभी पढ़ें 193 रन ठोक यश ढुल ने गढ़ा कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर के साथ एलीट लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---

श्रीलंका के इन बल्लेबाजों पर नजर
श्रीलंका के अभियान में कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज पथुम निसानका (165 रन) और कुसल मेंडिस (155 रन) अपनी टीम के लिए शीर्ष दो स्कोरर रहे हैं। मध्यम गति के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका और स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने छह-छह विकेट लिए हैं। चमिका करुणारत्ने ने भी टीम के लिए पांच विकेट लिए हैं।

बाबर आजम की फॉर्म चिंता
फाइनल में पहुंचने के बाद एक बड़ी चिंता कप्तान बाबर आजम की फॉर्म होगी, जिन्होंने 30 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ पांच पारियों में केवल 63 रन बनाए हैं। पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए आजम को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2022 11:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola