नई दिल्ली: एरोन फिंच आज अपना आखिरी वनडे मैच खेलने उतरे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ये मैच फिलहाल खेला जा रहा है। अपने लास्ट मैच में भी एरोन फिंच फ्लॉप रहे। अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। एरोन फिंच का बल्ला नहीं चला और वे सिर्फ 5 रन बना सके।

विज्ञापन

अंदर आती गेंद पर हुए बोल्ड

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपन करने फिंच और जोश इंग्लिस आए। पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर टिम साउदी ने फिंच के डंडे उड़ा दिए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया। फिंच जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तब कैर्न्स के क्राजले स्टेडियम में मोजूद दर्शकों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीरीज में रहे फ्लॉप

एरोन फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ 10 रन बनाए हैं। फिंच अपने करियर में इनस्विंग की कमजोरी को ठीक नहीं कर पाए। अपने आखिरी वनडे में भी वह इसी गेंद पर आउट हुए। साउदी ने ऑफ स्टंप के बाहर से गेंद को इनस्विंग कराया। फिंच के बल्ले और पैड के बीच में गैप रह गया और गेंद गैप में से निकलकर स्टंप पर जा लगी।

विज्ञापन

मैच में कई बार फिंच को इसी तरह से आउट होते देखा गया है। भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई बार फिंच को इसी तरह से आउट किया था। इसके बाद भी कई और गेंदबाज फिंच को इनस्विंगर पर अपना शिकार बना चुके हैं।

एरोन फिंच ने 2013 में वनडे में डेब्यू किया था और इसके बाद से 146 मैच वे खेल चुके हैं। इनकी 142 पारियों में 3 बार नाबाद रहे। बल्ले से कुल 5406 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 153 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ