Asia Cup 2022: 'हमारी प्लेइंग 11 का हर खिलाड़ी...', एशिया कप से बाहर होने के बाद शाहीन अफरीदी ने दिया ये बयान

asia cup 2022 shaheen afridi

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग गया है। पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शाहीन अफरीदी को 4-6 सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है। उनके घुटने में चोट है, जिसके चलते उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। शाहीन के अक्टूबर में न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है। इसके बाद टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन होगा।

विज्ञापन

हर खिलाड़ी मैच विनर
28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के बीच सुपरहॉट मुकाबले में भारत को जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान को शाहीन अफरीदी की कमी खलेगी। एशिया कप से बाहर होने के बाद शाहीन अफरीदी ने ट्वीट कर कहा, हमारी प्लेइंग 11 का हर खिलाड़ी मैच विनर है। मेरी टीम को आगामी एशिया कप के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने फैंस से गुजारिश की कि मेरे शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखें। मैं जल्द ही वापस आऊंगा इंशाअल्लाह।

विज्ञापन

ये हो सकते हैं रिप्लेसमेंट
फिलहाल पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी का रिप्लेसमेंट नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि हसन अली, मीर हमजा, मोहम्मद आमिर, फहीम अशरफ और वहाब रियाज में से किसी खिलाड़ी को चुना जा सकता है। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले ही हजारों टिकट बिक चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि भारत विश्वकप 2021 का बदला लेने में कितना कामयाब होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ