नई दिल्ली: हांगकांग की टीम ने एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हांगकांग एशिया कप 2022 में जाने वाली छठी टीम बन गई है। अब टीम भारत-पाकिस्तान के ग्रुप ए में मुकाबला करती नजर आएगी। बुधवार को हांगकांग ने यूएई पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम की ओर से तीसरे नंबर पर उतरे बल्लेबाज बाबर हयात ने तूफानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
अभी पढ़ें – ‘वह आउट ऑफ फॉर्म नहीं, लोग हर एक मैच….’ Virat पर राशिद खान ने दिया बड़ा बयान
बाबर ने 26 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के ठोक 146 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 38 रन ठोके। कप्तान निजाकत खान ने 39 गेंदों में 39 रन और यासिम मुर्तजा ने 43 गेंदों में 58 रन बनाए। बाबर ने एशिया कप क्वालीफिकेशन के तीन मैचों में 97 की एवरेज से 97 रन ठोके हैं। उन्होंने कुवैत के खिलाफ 30 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने दो चौके और पांच छक्के ठोक 176 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि वे सिंगापुर के खिलाफ महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी टीम को क्वालीफाई कराने के लिए मैच विनिंग पारी खेली, उससे क्रिकेटप्रेमी दंग हैं।
बाबर के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
बाबर हयात के नाम टी 20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड दर्ज है। बाबर तीन मैचों की तीन ईनिंग्स में 194 रन जड़ चुके हैं। वह टी 20 एशिया कप क्वालिफायर में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2016 में टी 20 फॉर्मेट में खेले गए क्वालिफाइंग ग्रुप के दूसरे मैच में ओमान के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेली थी। बाबर ने 60 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के ठोक 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 122 रन जड़ दिए थे। बहरहाल, हांगकांग एशिया कप 2022 क्वालीफायर में 4 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है, देखना होगा कि बुधवार को हांगकांग यूएई के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines