Ashes 2023: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर है। नाथन लायन एशेज से बाहर हो गए हैं। लायन को दूसरे टेस्ट मैच के दौरान काल्फ में चोट आई थी। लायन के एशेज सीरीज से बाहर होने की जानकारी कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने दी है। मैच के बाद इंटरव्यू में लायन की चोट के बारे में बताते हुए कमिंस ने कहा कि दूसरी इंनिग में उनके बल्लेबाजी करने जाने से मैं सहमत नहीं था। हालांकि उन्होंने अद्भुत काम किया। मुझे लगता है कि वह श्रृंखला से बाहर हैं।
और पढ़िए – विश्वकप के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिलेगा आराम, इस टीम के साथ खेल सकती है 5 मैचों की टी20 सीरीज
चोट के बावजूज बल्लेबाजी करने आए लायन
नाथन लायन के पिंडली में चोट है। ये चोट उन्हें लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में लगी थी। हालांकि, इस चोट के बाद भी दर्द सहते हुए लायन इस मैच में खेलते रहे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन पर इस चोट का असर साफ तौर से दिखा था। हालांकि लायन 4 मात्र रन पर आउट हो गए।
पैट कमिंल ने बताया कि नाथन लायन की जगह टॉड मर्फी हैं, जिन्होंने भारत में खेली अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। टॉड मर्फी ने भारत में खेले गए 4 टेस्ट मैच में 14 विकेट लिए थे।
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की 2-0 से बढ़त
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की 155 रनों की शानदार पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को लॉर्ड्स में एक्शन से भरपूर दूसरा एशेज टेस्ट 43 रनों से जीतकर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली। मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड को 257 रनों की जरूरत थी, जबकि कंगारुओं को 6 विकेट गिराने थे। लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आखिरी पारी में जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया था। जवाब में इंग्लिश टीम 327 रन पर ऑलआउट हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
76 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
313 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
335 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
371 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
384 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
402 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
402 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
410 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
420 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines