Ashes 2023: एशेज 2023 का तीसरा मैच आज हेडिंग्ले में खेला जाएगा। सीरीज में खेले गए दो मैच रोमांच से भरा रहा है। कंगारू टीम ने दोनों मैच जीते, लेकिन इंग्लैंड ने भी कड़ी टक्कर दी है। पहले टेस्ट में मेजबान टीम को 2 विकेट जबकि दूसरे टेस्ट में 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स में खेले गए पिछले टेस्ट मैच में काफी विवाद हुआ। ऐसे में हेडिंग्ले में दोनों टीमों के बीच दोरदार टक्कर देखने को मिल सकता है।
गर्म है माहौल
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो के विवादित रन को लेकर अभी तक बयानबाजी का दौर जारी है। दोनों देश के पूर्व खिलाड़ियों के अलावा मीडिया इसमें इंवॉल्व हो गई है। बेन स्टोक्स की लॉर्ड्स टेस्ट में 155 रनों की पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए इसे एक खतरे की घंटी के तौर पर देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया एक जीत दूर
इग्लैंड के लिए ये मैच जीतना जरुरी है। 2-0 से पहले ही पिछड़ चुकी इंग्लैंड के लिए ये आखिरी मौका है। यहां अगर हार मिली तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा करने की भरपूर कोशिश करेगी। हेंडिग्ले टेस्ट को जीतकर सीरीज सील करना चाहेगी।
जेम्स एंडरसन प्लेइंग इलेवन से बाहर
तीसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है। जेम्स एंडरसन इंग्लिश टीम से बाहर हो गए हैं। टीम में 3 बड़े बदलाव किए गए हैं। ओली पोप, जेम्स एंडरसन और जॉश टंग को तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह क्रिस वॉक्स, मोईन अली, मार्क वुड आए हैं। मोईन अली की वापसी हुई हैं, जो पहले एशेज टेस्ट में चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप भी दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया था।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वॉक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिनसन और स्टुअर्ट ब्रॉड
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines