प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक बजने लगा बार्बी गर्ल सॉन्ग, इस खिलाड़ी की हरकत से बेन स्टोक्स 'शर्मसार'

Ashes 2023 Ben Stokes Mark Wood barbie girl song

Ashes 2023 Ben Stokes Mark Wood barbie girl song

नई दिल्ली: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज सीरीज का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, जैसे ही स्टोक्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई बार्बी गर्ल सॉन्ग बजने लगा।

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में छूट गई हंसी 

इसे सुनकर स्टोक्स भौंचक रह गए। काफी देर तक जब ये सॉन्ग चलता रहा तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबकी हंसी छूट गई। इसके बाद जब ये मंद पड़ने लगा तो स्टोक्स ने ऊपर खड़े मार्क वुड की ओर देखा और उनसे पूछने लगे- वुडी? स्टोक्स पूछना चाहते थे कि क्या तुमने ऐसा किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान 

बहरहाल, इंग्लैंड ने गुरुवार से ओवल में शुरू होने वाले अंतिम एशेज टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंग्लैंड ने जेम्स एंडरसन पर भरोसा बनाए रखा, जिन्होंने इस श्रृंखला के तीन मैचों में 76.75 के औसत से सिर्फ चार विकेट लिए हैं। हालांकि इंग्लैंड के दिग्गज ने एक अखबार के कॉलम में जोर देकर कहा है कि उनका रिटायरमेंट लेने का कोई इरादा नहीं है। वह इंग्लैंड के लिए करियर को जारी रखेंगे।

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 

बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ