Argentina vs Australia: फीफा वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 की शुरुआत आज से हो रही है। फैंस के लिए कतर वर्ल्ड कप एक रोमांचक फुटबॉल उत्सव बन रहा है क्योंकि कतर में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 ने हमें कुछ आश्चर्यजनक परिणाम दिखने को मिले हैं। जापान ने स्पेन को हराकर 16 के राउंड के लिए क्वालीफाई किया और ग्रुप ई के विरोधियों जर्मनी को भी बाहर कर दिया। तो उधर दक्षिण कोरिया ने ग्रुप एच में पुर्तगाल को 2-1 से हराकर उरुग्वे को बाहर कर दिया।
लियोनेल मेसी पर होगीं सब की नजरें
अपने पहले मैच में ही अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि पीएसजी स्टार लियोनेल मेसी ने चल रहे टूर्नामेंट में अपनी क्षमता के दम पर टीम को जीवित रखा है। ये उनका आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। हालांकि, वह पोलैंड के खिलाफ जरूरी अंतिम ग्रुप सी मैच में एक पेनल्टी से चूक गए थे, लेकिन पूरे खेल में उनकी उपस्थिति दिखी। मैच में अर्जेंटीना ने स्टेडियम 974 में 2-0 से जीत हासिल की थी। अर्जेंटीना के कप्तान ने सऊदी अरब के खिलाफ शुरुआती 1-2 हार में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। मैक्सिको के खिलाफ मेसी ने 64वें मिनट में अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाने के लिए एक लंबी दूरी से गोल किया।
मेसी के निशाने पर कई रिकॉर्ड
पोलैंड के खिलाफ वह इस टूर्नामेंट में अपने देश के लिए दिवंगत डिएगो माराडोना को पछाड़ते हुए विश्व कप में अपने 22वें मैच में दिखाई दिए। 1986 के विश्व कप विजेता माराडोना ने अर्जेंटीना के लिए 21 बार खेले। मेक्सिको के खिलाफ मैच में 35 वर्षीय मेसी प्रतियोगिता के इतिहास में स्कोर करने और सहायता करने वाले सबसे कम उम्र के और सबसे उम्रदराज दोनों खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इससे पहले 2006 में सर्बिया के खिलाफ ऐसा किया था जब वह 18 साल के थे।
हालांकि उन्होंने बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं फिर भी कुछ ऐसे हैं जो अभी भी उनके खाते में आ सकते हैं। विश्व कप में मौजूदा उपस्थिति रिकॉर्ड जर्मनी के पूर्व स्टार लोथर मैथॉस (25) के नाम है। उस टैली की बराबरी करने के लिए मेसी को कम से कम अर्जेंटीना को सेमीफाइनल तक ले जाने की जरूरत होगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो फाइनल में वह यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे। माराडोना ने 16 बार विश्व कप में अर्जेंटीना का नेतृत्व किया और शनिवार को राउंड 16 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेसी 14वीं बार अर्जेंटीना की कप्तानी करेंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने पर वह माराडोना के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे।
वर्ल्ड कप में मेसी ने किए हैं आठ गोल
गेब्रियल बतिस्तुता वर्तमान में 10 गोल के साथ विश्व कप में अर्जेंटीना के प्रमुख गोल-स्कोरर हैं। मेसी के नाम आठ गोल हैं। साथ ही माराडोना के पास सबसे अधिक आठ असिस्ट हैं, लेकिन मेसी के पास छह हैं और वह उस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। अर्जेंटीना के जीनियस का लक्ष्य अहमद बिन अली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम को आगे ले जाने का होगा।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines