नई दिल्ली: रियाद इलेवन और पीएसजी के बीच गुरुवार को हुए फ्रैंडली मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन किया। रियाद XI टीम की कप्तानी करने वाले रोनाल्डो ने इस मैच में दो गोल किए। मैन ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही आलोचकों को निशाने पर लिया है। कोहली रोनाल्डो के प्रदर्शन से प्रभावित नजर आए। उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की।
हर हफ्ते उसकी आलोचना करते हैं
कोहली ने लिखा- “अभी भी वह 38 की उम्र में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। फुटबॉल विशेषज्ञ ध्यान देने और खबरों में बने रहने के लिए हर हफ्ते उसकी आलोचना करते हैं। उसने दुनिया के शीर्ष क्लबों में से एक के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन किया है।” कोहली ने तंज करते हुए कहा- और वह जाहिर तौर पर खत्म हो गया था।”
और पढ़िए – शार्दुल और उमरान में किसे मौका देगें कप्तान रोहित शर्मा?
पीएसजी ने रियाद इलेवन को 5-4 से हराया
रोनाल्डो मैदान पर आकर्षण का केंद्र थे। उन्होंने स्कोर बराबर करने के लिए पेनल्टी को कन्वर्ट किया और पहले हाफ में एक और गोल किया। सिर्फ रोनाल्डो ही नहीं PSG स्टार लियोनेल मेसी, किलियन एम्बाप्पे और नेमार जूनियर भी स्टार अट्रैक्शन रहे। चूंकि यह एक दोस्ताना मैच था, इसलिए जीत या हार ज्यादा मायने नहीं रखती, लेकिन दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट हुआ। पीएसजी ने रियाद इलेवन को 5-4 से हराया।
दूसरे वनडे में कोहली दिखाएंगे दम
रोनाल्डो ने आगामी मुकाबलों के लिए अच्छी तैयारी की और उम्मीद है कि वह अपनी फॉर्म जारी रखेंगे। विराट कोहली की बात करें तो भारत के पूर्व कप्तान शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक्शन में होंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूदा सीजन में फॉर्म में है। कोहली ने हाल ही शतक लगाकर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। पहले वनडे में जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines